इण्टरनेशनल मेंटल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल

 इण्टरनेशनल मेंटल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मेडल
Sharing Is Caring:

लखनऊ, 19 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-8 के छात्र समर्थ तयाल ने सेंटर फॉर रिसर्च एण्ड एक्जाम इन साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (क्रेस्ट) के अन्तर्गत आयोजित इण्टरनेशनल मेंटल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस ओलम्पियाड में समर्थ ने तार्किक क्षमता, गणित ज्ञान बगैर कैलकुलेटर तेजी से गणित के सवालों के जवाब निकालकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया और दिखा दिया कि आगे चलकर यह छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। आयोजकों ने समर्थ की बहुमुखी प्रतिभा की भूरिभूरि प्रशंसा करते हुए गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया।यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। सी.एम.एस. अपने छात्रों को गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post