भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. छात्रों को 32 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

 भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. छात्रों को 32 लाख रूपये की स्कॉलरशिप
Sharing Is Caring:

लखनऊ, 30 जुलाई। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के 8 मेधावी छात्रों को 32 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार-चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में भाव्या त्रिपाठी, आयुष राघवेन्द्रम, आयषी अग्रवाल, जसकरन सिंह, स्मिता करमाकर, रिशिक यादव, आस्था मिश्रा एवं विप्रांशु शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post