लालू प्रसाद यादव आज मनाएंगे 76वां जन्मदिन,RJD की जगह-जगह भोज कराने की तैयारी

 लालू प्रसाद यादव आज मनाएंगे 76वां जन्मदिन,RJD की जगह-जगह भोज कराने की तैयारी
Sharing Is Caring:

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार को 76 वर्ष के हो जाएंगे और छह साल बाद फिर उनका जन्म दिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पार्टी के नेता-कार्यकर्ता भोज की तैयारी में जुट गए हैं।सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और संगठन के विभिन्न पदधारकों के अलावा पूर्व सांसदों-विधायकों और पराजित उम्मीदवारों को भी भोज करने के लिए कहा गया है। निर्देश यह है कि गरीबों-वंचितों को भोज दें। उन्हें बताएं कि देश संकट से गुजर रहा है।देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। rashtriya janata dal rjd chief lalu prasad yadav 1672924912आपस में लोग मिल जुलकर रहें। राजद इसे सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मना रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई हिस्से में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इनमें लालू के दीर्घजीवन की कामना की गई है।lalu yadav 1इससे पहले 2017 में लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, तब भी महागठबंधन की सरकार थी। तेजस्वी यादव आज की तरह उस समय भी उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post