नीतीश की बैठक से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मंथन करेंगे राहुल-खरगे,2024 पर बनाया नया प्लान

 नीतीश की बैठक से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मंथन करेंगे राहुल-खरगे,2024 पर बनाया नया प्लान
Sharing Is Caring:

23 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार आ रहे हैं। राजधानी पटना में दोनों नेताओं के भव्य स्वागत की तैयारी है। वही बता दें कि पटना एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों नेता सीधे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे और प्रदेश के नेताओं-कार्यकर्ताओ संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को सदाकत आश्रम में दी।rahul gandhi and mallikarjun kharge 1667813361 सीएम नीतीश कुमार के आवास पर होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले दोनों नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश के आमंत्रण पर राहुल गांधी और खरगे पटना आ रहे हैं। वही आपको बताते चलें कि सीएम आवास एक अने मार्ग में 11.30 बजे से विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में शामिल होंगे।congress leaders celebrate their win in the karnat jpg 1684376191 इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रमुख नेताओं से भी मिलेंगे। दरअसल आपको बताते चले कि इधर राहुल गांधी चार हजार किमी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। बिहार आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी प्रदेश कांग्रेस द्वारा की जा रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post