बिहार में NDA के सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय,इतनी सीटों पर अकेले उतरने की तैयारी में भाजपा

 बिहार में NDA के सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय,इतनी सीटों पर अकेले उतरने की तैयारी में भाजपा
Sharing Is Caring:

भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सीट शेयरिंग का पैटर्न लगभग तैयार कर लिया है. पार्टी 30 लोकसभा सीटों पर खुद अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि 10 अन्य सीटों पर उसके सहयोगी यानी एनडीए में शामिल दलों के उम्मीदवार होंगे. हाल में नयी दिल्ली में हुई बिहार भाजपा की कोर कमेटी बैठक में इस मुद्दे पर गहन मंथन के बाद सहमति बनी है. बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े भी मौजूद थे.बिहार में भाजपा के सहयोगी दल के रूप में वर्तमान में आधिकारिक रूप से एकमात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी है.BJP इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस केंद्र में मंत्री हैं. इनके अलावा चिराग पासवान की लोजपा, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल और मुकेश सहनी की वीआइपी से बातचीत लगभग तय है. जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा सेक्युलर से गठबंधन पर बातचीत जारी है. वही दुसरी तरफ बता दें कि इधर आज 23 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार आ रहे हैं। राजधानी पटना में दोनों नेताओं के भव्य स्वागत की तैयारी है। वही बता दें कि पटना एयरपोर्ट उतरने के बाद दोनों नेता सीधे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे और प्रदेश के नेताओं-कार्यकर्ताओ संबोधित करेंगे। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने रविवार को सदाकत आश्रम में दी। सीएम नीतीश कुमार के आवास पर होने वाली विपक्षी दलों की बैठक से पहले दोनों नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश के आमंत्रण पर राहुल गांधी और खरगे पटना आ रहे हैं। bjp in tripura 1676096291 1वही आपको बताते चलें कि सीएम आवास एक अने मार्ग में 11.30 बजे से विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रमुख नेताओं से भी मिलेंगे। दरअसल आपको बताते चले कि इधर राहुल गांधी चार हजार किमी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार बिहार आ रहे हैं। बिहार आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी प्रदेश कांग्रेस द्वारा की जा रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post