बिहार सरकार ने आज जारी किया जातिगत आधारित आर्थिक सर्वे,सवर्णों में सबसे अधिक गरीब निकला भूमिहार

 बिहार सरकार ने आज जारी किया जातिगत आधारित आर्थिक सर्वे,सवर्णों में सबसे अधिक गरीब निकला भूमिहार
Sharing Is Caring:

जातिगत आधार पर हुए सर्वे में विधायकों को सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आंकड़ा दिया गया है। इसे 2 बजे विधानसभा में पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, सामान्य वर्ग यानी सवर्णों में सबसे ज्यादा गरीबी भूमिहारों में है। बिहार में 27.58 प्रतिशत भूमिहार आर्थिक रूप से गरीब हैं। उनके कुल परिवारों की संख्या 8 लाख 38 हजार 447 है, जिनमें 2 लाख 31 हजार 211 परिवार गरीब हैं। हिन्दू सवर्णों में गरीबी के मामले में ब्राह्मण दूसरे नंबर पर हैं। सरकार के मुताबिक, 25.32 प्रतिशत ब्राह्मण परिवार गरीब हैं। बिहार में ब्राह्मण जाति के कुल 10 लाख 76 हजार 563 परिवार हैं। इनमें से 2 लाख 72 हजार 576 परिवार गरीब हैं। सामान्य वर्ग में गरीबी के मामले में तीसरे नंबर पर राजपूतों की संख्या है।

IMG 20231107 WA0020

जातीय गणना की रिपोर्ट के मुताबिक राजपूतों में 24.89 प्रतिशत आबादी गरीब है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में राजपूतो के 9 लाख 53 हजार 447 परिवार हैं, जिनमें 2 लाख 37 हजार 412 परिवार को गरीब माना गया है।कायस्थों को सबसे ज्यादा संपन्न बताया गया है। सरकार के अनुसार, बिहार में कायस्थों के सिर्फ 13.83 परसेंट लोग ही गरीब हैं। बिहार में कायस्थों के कुल परिवारों की संख्या 1 लाख 70 हजार 985 है। इसमें 23 हजार 639 परिवार ही गरीब हैं। सरकार ने मुसलमानों में सवर्ण माने जाने वाली तीन मुस्लिम जातियों शेख, पठान और सैयद का भी आर्थिक लेखा जोखा दिया है। सरकार के मुताबिक, शेख जाति के 25.84 परसेंट लोग गरीब हैं। शेख जाति के कुल 10 लाख 38 हजार 88 परिवार हैं, जिनमें 2 लाख 68 हजार 398 परिवार गरीब हैं। वहीं, पठान जाति के 22.20 प्रतिशत परिवार गरीब हैं। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, मुसलमानों के सैयद जाति के 17.61 प्रतिशत परिवार गरीब हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post