भारत में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशी नागरिको को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,भारत से बांग्लादेश भेज रहे थे मोटी रकम
मुंबई क्राइम ब्रांच ने आज भारत में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजतिलक रौशन ने कहा कि सभी आरोपी अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे।
डीसीपी राजतिलक रौशन ने आगे कहा, “कुल नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी अवैध रूप से भारत से बांग्लादेश में पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। इसमें और भी लोग शामिल हो सकते हैं।”डीसीपी ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। भारत में आकर उन्होंने फर्जी दस्तावेजों की मदद से बैंक खाते खुलवाए थे।
Comments