1 फरवरी की निर्मला सीतारमण पेश कर सकती हैं केंद्र सरकार का बजट,महिलाओं-किसानों को मिल सकती है सौगात
मोदी सरकार की ओर से जल्द ही अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। वहीं, 1 फरवरी की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्र सरकार का बजट पेश कर सकती हैं। संसद का ये बजट सत्र मोदी सरकार के दूसके कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। इसके कुछ ही महीनों बाद देश में लोकसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बजट में सरकार जनता के लिए खजाना खोल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि चुनावी सीजन के इस बजट में मोदी सरकार देश के किसानों व महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं और योजनाओं का ऐलान कर सकती है।
Comments