पीएम मोदी पर खरगे ने मणिपुर में बोला हमला,कहा-वोट मांगने के लिए सिर्फ मणिपुर आते है प्रधानमंत्री
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, जब पंडित नेहरू पहली बार मणिपुर आए थे, तब उन्होंने इसे भारत का गहना बताया था। यही बात इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी। यह मणिपुर की वह भूमि है जो आजादी के लिए लड़ी। पीएम मोदी मणिपुर वोट के लिए आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में है तब वे नहीं आते। वे राम-राम करते हैं। मुंह में राम और बगल में छुरी, यह वे जनता के साथ ना करें, वोट के लिए ये सब ढोंगबाजी नहीं करनी चाहिए।
पीएम मोदी वोट मांगने के लिए मणिपुर आते हैं, लेकिन जब मणिपुर के लोग मुसीबत में होते हैं, तो वह अपना चेहरा नहीं दिखाते हैं। वे समुद्र के ऊपर सैर करते फिरते हैं और बैठे जगह जप करते रहते हैं ‘राम राम’। भगवान में सबकी आस्था है, लेकिन वोट के लिए ऐसा मत करो, ये लोग (बीजेपी) लोगों को भड़काने के लिए धर्म का मिश्रण करते हैं।