बिहार-झारखंड में आज दिख रही है मकर-संक्रांति की धूम,सुबह से ही लोग स्नान के बाद कर रहे हैं दान-पुण्य
मकर संक्रांति का त्योहार प्रदेश में आज मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग विभिन्न नदियों, पोखरों और जलकुंडों में स्नान के बाद दान-पुण्य कर रहे हैं। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को मकर संक्रा ंति की शुभकामनाएं दी है। इधर नालंदा जिले में राजगीर का प्रसिद्ध मकर मेला रविवार से शुरू हो गया है।
21 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। राजकीय मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। उधर, बांका जिले में मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाला प्रसिद्ध मंदार महोत्सव सह बौंसी मेले का उद्घाटन आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम ने किया। यह मेला एक महीने तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
Comments