बिहार के 13 जिलों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी,45 डिग्री तक आज पहुंच सकता है तापमान

 बिहार के 13 जिलों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने दी चेतावनी,45 डिग्री तक आज पहुंच सकता है तापमान
Sharing Is Caring:

राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश भाग भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान शेखपुरा, जमुई और बांका जिले में लू की स्थिति बनी रही। बेगूसराय, शेखपुरा और मोतिहारी राज्य के सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच रहा। गया, डेहरी, मधुबनी और पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आस-पास रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एस.के पटेल ने बताया कि अगले 24 घंटो के दौरान बांका, शेखपुरा और जमुई जिलों में भीषण लू की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग की ओर से राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं राज्य के 13 शहरों बेगूसराय, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, कैमूर, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, खगड़ियां, रोहतास, गया, लखीसराय और जमुई जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post