BJP जनता की समस्याओं पर बात नहीं करती,रैली को संबोधित करते हुए बोली प्रियंका गांधी

 BJP जनता की समस्याओं पर बात नहीं करती,रैली को संबोधित करते हुए बोली प्रियंका गांधी
Sharing Is Caring:

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण पर मतदान होने वाला है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज केरल के वायनाड में एक रैली को संबोधित की। बता दें कि वायनाड राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र है। अपनी रैली में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं के बयान से यह स्पष्ट है कि वह जनता की समस्याओं के बारे में बात नहीं करते हैं। रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं के बयानों पर नजर डालेंगे तो आपको मालूम चलेगा कि उन्होंने आपकी समस्याओं पर कोई बात नहीं की। उन्होंने विकास पर कोई बात नहीं की। वे वास्तविक मुद्दों पर कभी बात नहीं करते।”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post