झारखंड के दौरे पर आज रहेंगे अमित शाह,सोरेन के गढ़ में खिलाएंगे कमल
गृह मंत्री अमित शाह भी धुआंधार चुनावी प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड का दौरा करेंगे। शाह की पहली जनसभा अमेठी में होगी। इसके बाद शाह ओडिशा रवाना हो जाएंगे। शाह ओडिशा के राउरकेला में जनसभा करेंगे। यह सीट सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में आती है। दिन के अंतिम चुनावी कार्यक्रम में शाह झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो करेंगे।
Comments