पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खूब गरजे सिसोदिया,कहा-दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का लेंगे हिसाब

 पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए खूब गरजे सिसोदिया,कहा-दिल्ली की जनता पर किए हर जुल्म का लेंगे हिसाब
Sharing Is Caring:

तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सिसोदिया ने कहा कि आज मैं बजरंग बली के मंदिर में गया। पंडित जी ने आशीर्वाद दिया विजयी भव..। जेल के ताले टूटेंगे और केजरीवाल जल्द छूटकर आ जाएंगे। अरविंद केजरीवाल पर बजरंग बली की कृपा है।दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम आज पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई।

1000368165

इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षडयंत्र रचे जा रहे हैं। जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर कल भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी। तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post