CM नीतीश ने अशोक चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी,तत्काल प्रभाव से इस पद पर किया नियुक्त

 CM नीतीश ने अशोक चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी,तत्काल प्रभाव से इस पद पर किया नियुक्त
Sharing Is Caring:

बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा तोहफा दिया है। नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी को जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। आपको बता दें कि बीते दिनों अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने इशारों में सोशल मीडिया पर सीएम नीतीश की बढ़ती उम्र पर निशाना साधा था। हालांकि, अब नीतीश कुमार, अशोक चौधरी पर मेहरबान हो गए हैं।जनता दल यूनाइडेट की ओर से अशोक चौधरी की नियुक्ति को लेकर जानकारी साझा की गई है। जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।मंत्री अशोक चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कविता लिखी थी- “बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए।। एक दो बार समझाने से यदि कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना “छोड़ दीजिए”। बच्चे बड़े होने पर वो ख़ुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए।” अशोक चौधरी के इस पोस्ट से माना गया कि उन्होंने सीएम नीतीश की बढ़ती उम्र पर निशाना साधा है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने अशोक चौधरी के इस पोस्ट पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि सीएम नीतीश को किसी के सुझाव की जरूरत नहीं है।विवाद के बाद अशोक चौधरी की सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी। डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात के बाद सीएम हाउस से निकलने के बाद अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश के साथ तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना..”

Comments
Sharing Is Caring:

Related post