हजारीबाग में बोले पीएम मोदी-आदिवासियों के विकास के लिए गांधी का विजन हीं है हमारी पूंजी

 हजारीबाग में बोले पीएम मोदी-आदिवासियों के विकास के लिए गांधी का विजन हीं है हमारी पूंजी
Sharing Is Caring:

नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से पांच करोड़ आदिवासियों को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा, ‘आज मुझे एक बार फिर झारखंड की विकास यात्रा में सहभागी बनने का सौभाग्य मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले मैं जमशेदपुर आया था। जमशेदपुर से मैंने झारखंड के लिए सैकड़ों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया था। झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के तहत अपना पक्का घर मिला था और अब कुछ ही दिनों के भीतर आज झारखंड में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

1000402472

ये योजनाएं आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी हैं।’पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज पूज्य बापू (महात्मा गांधी) की जन्म जयंती है। आदिवासी विकास के लिए उनका विजन, उनके विचार हमारी पूंजी है। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है, जब जनजातीय समाज का तेज विकास हो। मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।’उन्होंने कहा, ‘अभी मैंने यहां धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। इस योजना पर करीब 80 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास करने का अभियान चलाया जाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post