81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और JMM,राजद को मिलेगी इतनी सीटें!

 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस और JMM,राजद को मिलेगी इतनी सीटें!
Sharing Is Caring:

झारखंड में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग खाका लगभग तैयार हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मिलकर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। जिसमें उन्होंने बताया कि कांग्रेस और जेएमएम मिलकर 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 11 सीटें गठबंधन में शामिल वाम मोर्चा और आरजेडी के बीच शेयर किए जाएंगे। हेमंत सोरेन ने हालांकि यह नहीं बताया कि आखिर जेएमएम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितने सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। हेमंत सोरेन ने बस इतना कहा कि कांग्रेस और जेएमएम मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किन-किन सीटों पर दोनों पार्टियां चुनाव लड़ेगी इसका खुलासा बाद में किया जाएगा। हेमंत सोरेन ने इस बात का भी जिक्र नहीं किया कि आखिर आरजेडी को कितनी सीटें दी जाएगी और वाम मोर्चा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

1000412311

गठबंधन में अभी सीट शेयरिंग को लेकर मामला पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। कई सीटें ऐसी हैं जिन पर कांग्रेस और जेएमएम दोनों अपना-अपना दावा ठोक रही हैं। ऐसी ही एक सीट जमुआ की है जिसमें अब बीजेपी से आए विधायक केदार हाजरा को लिए जेएमएम मांग रही है। हाजरा अभी हाल में ही जेएमएम में शामिल हुए हैं। गठबंधन में जमुना सीट 2019 में कांग्रेस के खाते में गई थी। लेकिन केदार हाजरा के JMM में शामिल हो जाने के बाद अब झामुमो यह सीट कांग्रेस से मांग रही है। इसी तरह कुछ अन्य सीटें भी हैं जिन पर अभी पेंच फंसा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post