दिल्ली में लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है,बोले अनुराग ठाकुर
![दिल्ली में लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है,बोले अनुराग ठाकुर](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250116-WA0027.jpg)
दिल्ली चुनाव के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोग भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने, यमुना को साफ करने, शराब की दुकानों की जगह स्कूल खोलने, गंदे मोहल्ला क्लीनिकों की जगह अस्पताल खोलने का फैसला किया है। आगे कहा कि हम सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को लागू करेंगे। आम आदमी की भलाई के लिए काम करेंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल की लूट को रोकेंगे।
![दिल्ली में लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है,बोले अनुराग ठाकुर 1 1000464769](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2025/01/1000464769.jpg)
अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने लोकसभा में नई दिल्ली से आप को वोट दिया या नोटा दबाया या अरविंद केजरीवाल ने चांदनी चौक से कांग्रेस को वोट दिया या नोटा दबाया? अगर वे तब साथ थे, तो वे अब भी साथ हैं।वहीं दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार देवेन्द्र यादव ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी के चलते केजरीवाल लगातार जेल में रहे हैं। अब जमानत पर बाहर हैं। हमने सोशल मीडिया पर कैग की एक रिपोर्ट देखी है। जिससे स्पष्ट है कि 2000 करोड़ का घोटाला हुआ था। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? सभी साक्ष्य उनके खिलाफ हैं। ये केजरीवाल और उनकी सरकार के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई है।