सैफ अली खान पर हुए हमले पर बोले देवेंद्र फडणवीस,ऐसा कहना की मुंबई असुरक्षित है यह गलत है

 सैफ अली खान पर हुए हमले पर बोले देवेंद्र फडणवीस,ऐसा कहना की मुंबई असुरक्षित है यह गलत है
Sharing Is Caring:

सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेता के साथ हुई घटना पर सीएम ने कहा कि पुलिस की तरफ से इस मामले में जानकारी दी जा चुकी है। यह हमला किस मंशा से किया गया, यह सब आपके सामने है। बता दें कि सीएम फडणवीस आज गुरुवार को कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया ने उनसे इस घटना का जिक्र किया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ‘इस घटना के बारे में पुलिस ने आपको सभी जानकारी दे दी है।

IMG 20250116 WA0053

ये किस तरह का हमला है, इसके पीछे असल में क्या है और हमले के पीछे क्या मंशा थी, ये सब आपके सामने है।’ सीएम फडणवीस ने कहा, ‘बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमला करना एक गंभीर घटना है, लेकिन इसके कारण मुंबई को असुरक्षित कहना गलत होगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है और सरकार देश की वित्तीय राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाएगी’।सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा कहना की मुंबई असुरक्षित है यह गलत है। मुंबई पूरी तरह से सुरक्षित है। किस प्रकार की मंशा से यह हमला हुआ है सभी चीजें जल्द ही सामने आएंगी। फडणवीस ने मीडिया से कहा, ‘मुझे लगता है कि मुंबई देश के बड़े शहरों में सबसे सुरक्षित है। यह सच है कि कभी-कभी कुछ घटनाएं होती हैं और उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लेकिन यह कहना कि ऐसी घटनाओं के कारण मुंबई असुरक्षित है, सही नहीं है। ऐसी टिप्पणियों के कारण मुंबई की छवि खराब होती है। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार निश्चित रूप से प्रयास करेगी’।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post