होली के दिन जमकर बरसेगा बदरा,बारिश का दिखेगा कहर!

 होली के दिन जमकर बरसेगा बदरा,बारिश का दिखेगा कहर!
Sharing Is Caring:

इस बार होली पर मौसम का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 13 व 14 मार्च को मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। यही नहीं इससे ठंडक भी दोबारा लौट सकती है।मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने बताया कि इस समय पूर्व उत्तर दिशा की ओर से हवाएं चल रही हैं। इस वजह से दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। वैसे मौसम में ये बदलाव नया नहीं है। बरेली समेत आसपास के जिलों में लगातार मौसम बदल रहा है।फरवरी के अंत में बारिश के बाद ठंड लौटी थी। उसके बाद से दिन में तेज धूप तो रात में सर्द हवाएं चल रही हैं। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.6 व न्यूनतम तापमान 13.5 दर्ज किया गया।

1000489220

मार्च माह में पहली बार रविवार को तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। लोगों को लग रहा था कि अब ये गर्मी बढ़ेगी और होली में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन एक बार बारिश के आसार से आम लोगों का आकलन गड़बड़ा सकता है।वहीं, इस बदलते मौसम की वजह से लोगों में बीमारियां भी बढ़ती जा रही हैं। वायरल फीवर, खांसी, शरीर में दर्द के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल वाजपेयी ने बताया कि मौसम बदलने के कारण ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों को रहन-सहन व खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post