आप मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप,दिल्ली की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की रची जा रही है साजिश

 आप मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप,दिल्ली की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की रची जा रही है साजिश
Sharing Is Caring:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से लगातार आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। आप मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। सीएम को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है।दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बैठक में शामिल होना बंद कर दिया है। इन सभी चीजों से पता चलता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराने और राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश चल रही है।’उन्होंने कहा, ‘मैं भाजपा को चेतावनी देती हूं कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना अवैध, असंवैधानिक और दिल्ली के लोगों के जनादेश के खिलाफ होगा। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है।’आतिशी ने कहा, ‘भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकते। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग आप को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद आप को ही वोट देते हैं। ये (भाजपा) दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।’

Comments
Sharing Is Caring:

Related post