सूरज के नजदीक अपनी मंजिल पर पहुंचा आदित्य एल1,ISRO ने रच दिया इतिहास

 सूरज के नजदीक अपनी मंजिल पर पहुंचा आदित्य एल1,ISRO ने रच दिया इतिहास
Sharing Is Caring:

Aditya L1 Sun Mission Live – 2 सितंबर को इसरो के पीएसएलवी-सी57 ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) के दूसरे लॉन्च पैड से आदित्य-एल1 स्पेसक्राफ्ट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। आज यह अपने तय एल1 पॉइंट पर पहुंच गया। यहां अब यह लगभग पांच साल तक रहकर सूर्य के बारे में स्टडी करेगा। आदित्य एल1 से जुड़ी हुई सभी अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए- भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंची। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।सूर्य मिशन पर गया आदित्य एल1 अपने तय स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। अब यह यहां लगभग पांच साल रहेगा और सूर्य के बारे में जानकारी धरती पर अपने कमांड सेंटर में भेजेगा।आदित्य L1 उपग्रह का हैलो ऑर्बिट इंसरशन 4 बजे के आस पास होगा। 200 सेकंड्स से कुछ ज्यादा समय के लिए थ्रस्टर्स को फायर किया जाएगा और यान को L1 के हैलो ऑर्बिट के स्थापित किया जाएगा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post