अरविंद केजरीवाल ने निगर निगम के कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान,5 हजार सफाई कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की

 अरविंद केजरीवाल ने निगर निगम के कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान,5 हजार सफाई कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की
Sharing Is Caring:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्माचारियों के लिए एक अच्छी खबर सुनाई है। उन्होंने नगर निगम के करीब 5 हजार कर्माचारियों की नौकरी पक्की करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अब तक उनकी सरकार ने 6 हजार से भी अधिक सफाई कर्मचारियों को पक्का किया है। इस ऐलान के बाद उन्होंने भाजपा पर हमला भी किया।दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘कल नगर निगम के सदन की एक बैठक हुई थी। उस बैठक में एक प्रस्ताव पेश करते हुए यह मंजूरी दे दी गई है कि नगर निगम के लगभग 5 हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। जनवरी में नगर निगम में हमारी सरकार बनी थी, तब से लेकर अभी तक 6,494 सफाई कर्मचारियों को हम पक्का कर चुके हैं।

IMG 20231101 WA0041

‘CM अरविंद केजरीवाल ने बताया कि, कच्चा का मतलब ही शोषण होता है। कच्चे सफाई कर्मचारियों को अपनी नौकरी का कुछ पता नहीं होता है। उन्हें पूरी सैलेरी भी नहीं मिलती है। सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें पक्का किया जाए। हमने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। हमने जो वादा किया था, उसे निभाया है। हम धीरे-धीरे करके इस कच्ची व्यवस्था को खत्म कर देंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post