सासाराम घटना पर बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन,कहा-प्रशासनिक असफलता के कारण रद्द हुआ शाह का कार्यक्रम

 सासाराम घटना पर बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन,कहा-प्रशासनिक असफलता के कारण रद्द हुआ शाह का कार्यक्रम
Sharing Is Caring:

सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम रद्द होने के बाद बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन सौंपा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रविवार को सुबह 11 बजे सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर कार्यक्रम था।वही बता दें कि इधर शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को सौंपे गए ज्ञापन में बीजेपी ने सासाराम में राज्य सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। Screenshot 2023 04 02 10 09 30 49 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efbराज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में सासाराम में दो अप्रैल को प्रात 11.00 बजे से कार्यक्रम आयोजित था। लेकिन प्रशासनिक विफलता के कारण इस कार्यक्रम को रद्द किया गया है।वही आपकों बतातें चले कि शिष्टमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, Screenshot 2023 04 02 10 09 16 74 0b2fce7a16bf2b728d6ffa28c8d60efbपूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी, पूर्व मंत्री मंगल पाण्डेय, सैयद शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, विधान पार्षद संजय मयूख, देवेश कुमार, अनिल शर्मा, हरि सहनी, जनक राम, दिलीप कुमार जायस राजीव कुमार सिंह, विधायक आलोक रंजन झा, जनक सिंह संजय सरावगी, मुरारी मोहन झा, नीतीश मिश्रा, राजेश कुमार सिंह, सुनील चौधरी, पवन यादव,IMG 20220718 WA0007 निक्की हेम्ब्रम, राणा रणधीर, कुमार शैलेन्द्र, ललन कुमार सहित अन्य नेता शामिल थे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post