विधानसभा मार्च में भाजपा नेताओं पर केस दर्ज,सम्राट शाहनवाज-विजय सिन्हा,समेत 59 नामजद

 विधानसभा मार्च में भाजपा नेताओं पर केस दर्ज,सम्राट शाहनवाज-विजय सिन्हा,समेत 59 नामजद
Sharing Is Caring:

पटना में गुरुवार को भाजपा के प्रदर्शन और विधानसभा मार्च मामले में बिहार पुलिस ने पार्टी नेताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया है। इसमें 59 बीजेपी नेताओं को नामजद किया गया है। सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को अज्ञात तौर पर FIR में शामिल किया गया है। बीजेपी नेताओं पर कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर हंगामा करने, पुलिस के साथ मारपीट, हमला, पत्थरबाजी और सरकारी काम में बाधा का आरोप लगाया गया है। मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी औरंगाबाद के एमपी सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री नितिन नवीन समेत कई बड़े नेताओं को अभियुक्त बनाया गया है।bjp mla sanjay marshal out of the assembly 2 वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायक काली पट्टी काला गमछा पहनकर बिहार विधानसभा पहुंचे. कल के लाठीचार्ज के बाद आज भारतीय जनता पार्टी काला दिवस मना रही है. वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर पटना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और पार्टी के जहानाबाद जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत के विरोध में भाजपा शुक्रवार को काला दिवस मनाएगी। शनिवार को सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बीजेपी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की है।bihar assembly bjp congress ajit sharma vijay sinha 1678897976प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र ने विजय सिंह की हत्या की है। इसके विरोध में पूरे बिहार में पार्टी की ओर से शुक्रवार को काला दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने मृतक विजय सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की और कहा कि बीजेपी परिवार को गोद लेकर उनकी चिंता करेगी।सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। सांसदों, विधायकों को भी नहीं छोड़ा गया।bihar assembly 1678861022 राज्यपाल से मिलने का समय मांगा गया है। उनसे प्रतिनिधि मंडल पूरे घटनाक्रम की जानकारी देगा। विधानसभा और विधान परिषद में सरकार से जवाब मांगेंगे कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठियां क्यों बरसाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जंगलराज रिटर्न हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, सांसद रामकृपाल यादव, संजय मयूख, अरविंद सिंह, अशोक भट्ट आदि मौजूद रहे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post