दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजेंगे सीएम केजरीवाल,आप ने किया नॉमिनेट
![दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजेंगे सीएम केजरीवाल,आप ने किया नॉमिनेट](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240105-WA0021.jpg)
आम आदमी पार्टी भले ही मुश्किलों में घिरी हो लेकिन पार्टी के नेताओं को प्रमोशन दे रही है। खबर आई है कि पार्टी ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने के लिए नॉमिनेट किया है। । इससे पहले पार्टी की ओर से दिल्ली शराब घोटाला मामले में बंद सांसद संजय सिंह को भा राज्यसभा के लिए रि-नॉमिनेट करने का फैसला किया गया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पास में अच्छा-खासा बहुमत है। दिल्ली के हिस्से में राज्यसभा की 3 सीटें आती हैं। तीनों पर अभी आम आदमी पार्टी की ओर से संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता राज्यसभा के सदस्य हैं। इन सभी का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त होने वाला है।
![दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजेंगे सीएम केजरीवाल,आप ने किया नॉमिनेट 1 IMG 20240104 WA0020 1](https://www.aagaazfirstnews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240104-WA0020-1-1024x556.jpg)
राज्यसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए चुनाव 19 जनवरी को होंगे।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी ने संजय सिंह को राज्यसभा के लिए रि-नॉमिनेट किया है। वहीं, नारायण दास गुप्ता का भी नाम फिर से तय बताया जा रहा है। इसके मुताबिक, सुशील कुमार गुप्ता की जगह AAP स्वाति मालीवाल को राज्यसभा भेजने वाली है। सुशील कुमार गुप्ता को फिलहाल पार्टी ने हरियाणा का अध्यक्ष बनाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक पार्टी ने उन्हें राज्य में होने वाले चुनाव पर फोकस करने को कहा है। दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा के लिए दोबारा नामांकन के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दे दी है। वहीं, संजय सिंह ने जमानत के लिए गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। बता दें कि बीते साल 4 अक्टूबर को ED ने संजय सिंह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से अबतक संजय सिंह को जमानत नहीं मिली है।