धर्म के आधार पर आरक्षण देगी कांग्रेस,संपत्ति भी लेगी-पीएम मोदी
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सागर की धरती पर जनसमर्थन क सागर उमड़ा है। पिछली बार आपने यहां से भाजपा को रिकार्ड तोड़ जीत दर्ज करवाई थी। सागर ने फिर मन बना लिया है, फिर एक बार मोदी सरकार साथियों…देश के विकास के लिए एक मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है, ये मध्य प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते है।पीएम मोदी ने कहा कि विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो, इसलिए देश हो या मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान बिमारू राज्य की थी। आज वही मध्य प्रदेश भाजपा की सरकार में विकास की नई ईबारत लिख रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में केन बेतवा लिंक योजना का एतिहासिक काम शुरू हो गया है। एमपी में अच्छे हाइवे का नेटवर्क बनाया जा रहा है। नर्मदा प्रगति पथ और विध्य प्रगति पथ और मध्य भारत प्रगति पथ हो बुंदेलखंड प्रगित पथ अब नए मध्य प्रदेश की पहचान बन रहा है।