दिल्ली के रामलीला मैदान में आज फिर से जुट रहे हैं किसान,’महापंचायत’ का किया गया है आयोजन

 दिल्ली के रामलीला मैदान में आज फिर से जुट रहे हैं किसान,’महापंचायत’ का किया गया है आयोजन
Sharing Is Caring:

अपनी मांगों को लेकर किसान संगठन आज गुरुवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटने जा रहे हैं। बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने संयुक्त किसान मोर्चा को कड़ी शर्तों के साथ रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित करने की अनुमति दे दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित करेंगे, जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई तेज करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को महापंचायत की अनुमति तो दी है लेकिन भारी शर्तों के साथ। दिल्ली पुलिस ने किसानों पर 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्त लगाई है। किसानों को दोपहर 2.30 बजे महापंचायत खत्म होने के ठीक बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post