गंगा दशहरा आज,बिहार भर के घाटों पर श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी

 गंगा दशहरा आज,बिहार भर के घाटों पर श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी
Sharing Is Caring:

आज गंगा दशहरा है। गंगा नदी में मंगलवार को आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। मंगलवार को गंगा अवतरण के मौके पर और बुधवार को निर्जला एकादशी होने के कारण गंगा नदी में स्नान व दान का विशेष महत्व है। हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर माना जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान से विशेष फल की प्राप्ति होती है।जानकारों के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 29 मई की सुबह 8.51 बजे से शुरू हुई। 09 06 2022 ganga dussehra 2 22787028जबकि इसका समापन 30 मई की सुबह 10.04 बजे होगा। उदयातिथि के कारण इसे 30 को ही मनाया जा रहा है। पंडित प्रेमसागर पांडेय बताते हैं कि गंगा दशहरा के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने और दान देने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन श्रद्धालुओं द्वारा जल, अन्न, फल, वस्त्रत्त्, पूजन सामग्री, ganga dussehra 1496566707सुहाग सामग्री, घी, तेल, नमक, शक्कर और स्वर्ण का दान करना चाहिए। इसे लेकर गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ेगी। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से गंगा घाटों पर सुरक्षा सहित अन्य इंतजाम करने की मांग की है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post