भारत का तीसरा मून मिशन लॉन्च,42 दिन बाद चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान

 भारत का तीसरा मून मिशन लॉन्च,42 दिन बाद चांद की सतह पर लैंड करेगा चंद्रयान
Sharing Is Caring:

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया. इसकी लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की गई. यह यान करीब 42 दिनों की यात्रा करने के बाद 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिण हिस्से पर लैंड करेगा. अगर चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल होती है तो भारत इन तीन अन्य देशों- अमेरिका, सोवियत संघ और चीन की सूची में शामिल हो जाएगा जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल रहे हैं. b099db233f22f06719dbcc7a81bb71791666285487288398 originalभारत की ओर से 2019 में चंद्रयान-2 मिशन लॉन्च किया गया था, लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान मिशन फेल हो गया था. वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर 2019 में चंद्रयान-2 की सफल लैंडिंग नहीं होने के बाद भी देश के साइंटिस्टों ने हार नहीं मानी और करीब चार साल बाद एक फिर से मिशन को लॉन्च किया है. नाम दिया चंद्रयान-3. चंद्रयान-3 के तीन अहम पार्ट हैं.isro chandrayaan 3 14 07 2023 1280 720 वही आपको मालूम हो कि इसमें पहला लैंडर दूसरा रोवर और तीसरा प्रॉपल्सन मॉड्यूल लगा हुआ है. लैंडर और रोवर को क्रमश: विक्रम और प्रज्ञान नाम दिया गया है. वहीं, चंद्रयान-3 के कुल वेट की बात करें तो इसका वजन करीब 3900 किलोग्राम है

Comments
Sharing Is Caring:

Related post