हरियाणा में आज से चुनावी शंखनाद करेंगे केजरीवाल,इस्तीफा देने के बाद पहली बार पहुचेंगे जनता के बीच

 हरियाणा में आज से चुनावी शंखनाद करेंगे केजरीवाल,इस्तीफा देने के बाद पहली बार पहुचेंगे जनता के बीच
Sharing Is Caring:

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से हरियाणा के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसकी शुरुआत यमुना नगर की जगधारी विधानसभा से होगी। पहले फेज में अगले कुछ दिनों तक 11 जिलों की 13 विधानसभाओं में केजरीवाल का चुनावी अभियान चलेगा। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार है। जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए आप के हक में वोट मांगते नजर आएंगे।आप रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव प्रचार के दिन कम होने से फिलहाल रोड शो कारगर तरीका हो सकता है। इससे केजरीवाल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संपर्क कर सकेंगे। इस बीच छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं भी होंगी। इसमें आम लोगों सीधे तौर पर केजरीवाल से रूबरू हो सकेंगे।

1000393401

पार्टी मान रही है कि इसके सहारे लोगों को आप के हक में लाया जा सकता है। इसमें खासतौर से चर्चा पंजाब और दिल्ली में आप सरकार के कामों के साथ हरियाणा की भाजपा सरकार की नाकामियों पर होगी।राज्यसभा सांसद व आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इस वजह से उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post