चुनाव हारने के बाद छलका कुशवाहा का दर्द,बोले-हमारी हार कैसे हुई है?ये सभी लोगों को मालूम है..

 चुनाव हारने के बाद छलका कुशवाहा का दर्द,बोले-हमारी हार कैसे हुई है?ये सभी लोगों को मालूम है..
Sharing Is Caring:

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब बयानबाजी का दौर चल रहा है। जीते हुए प्रत्याशी खुशी मना रहे हैं, तो वहीं हारे हुए नेताओं का दर्द छलक रहा है। बिहार की काराकाट लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा चुनाव हार गए। वह एनडीए में शामिल होकर इस सीट से चुनाव लड़े थे। काराकाट सीट में मुकाबला त्रिकोणीय होने के चलते बिहार के दिग्गज नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ये सीट गंवा दी. चुनाव हारने के बाद अब उनका दर्द छलका है। वह किसी पर कोई सीधा आरोप नहीं लगा रहे हैं।उपेंद्र कुशवाहा से जब मीडिया ने पूछा कि क्या वह काराकाट लोकसभा चुनाव में भीतरघात के शिकार हुए हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हम क्या बन गए और क्या नहीं बन गए? ये सभी लोगों को मालूम है। काराकाट में हमारी हार कैसे हुई है? ये क्षेत्र के सभी लोगों को मालूम है। चुनाव में चूक हुई या नहीं यह सभी को पता है। इस बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या काराकाट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह फैक्टर के चलते वह चुनाव हारे हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वो (पवन सिंह) फैक्टर बने या फैक्टर बनाया गया। यह बात सभी लोग जानते हैं। इस मामले कुछ कहने की जरूरत नहीं है. काराकाट में हुई हार की वजह की बातें दिल्ली में बैठे नेताओं को बताएंगे? इस सवाल के जवाब पर कुशवाहा ने कहा कि कहीं कोई बात कहने की जरूरत नहीं है। सारी चीजों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में है. ये हाई टेक्नोलॉजी का युग है। इसमें किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं पड़ती है।बता दें कि काराकाट लोकसभा क्षेत्र से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम सिंह ने जीत दर्ज की है। राजाराम राम सिंह ने सीपीआई माले के सिंबल से चुनाव लड़ा था। उन्हें इस सीट पर 3.80 लाख वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह रहे हैं। पवन सिंह को यहां से 2.74 लाख वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा रहे और वह बुरी तरह से चुनाव हार गए।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post