बिहार में सेंट्रल स्कूलों और तारामंडल में आज दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग

 बिहार में सेंट्रल स्कूलों और तारामंडल में आज दिखाई जाएगी चंद्रयान-3 की लैंडिंग
Sharing Is Caring:

चंद्रयान-थ्री की लैडिंग बिहार में सभी केंद्रीय विद्यालयों व दरभंगा के तारामंडल में बुधवार की शाम को दिखाई जाएगी। वही बता दें कि सेंट्रल विद्यालय संगठन का आदेश है कि सभी केंद्रीय विद्यालयों में बुधवार की शाम 5.30 बजे से एक घंटे तक विद्यार्थियों को बड़े प्रोजेक्टर पर चंद्रयान तीन की लैंडिंग दिखाई जाए। हालाकि आपको बताते चलें कि कई निजी विद्यालय और राज्य सरकार के विद्यालयों ने भी ऐसी तैयारी की है। दरभंगा तारामंडल के सभागार में बुधवार की शाम पांच बजे से 6:30 बजे विशेष शो होगा।chandrayaan 3 landing on moon 1 वही दूसरी तरफ बता दें कि इधर आज भारत समेत दुनिया के लिए आज का दिन बहुत खास है. भारत का मिशन मून सफल होता है तो ये दिन बेहद ऐतिहासिक हो जाएगा. चंद्रयान-3 का लैंडर आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर लैंड करेगा. इसरो का कहना है कि चंद्रयान की लैंडिंग की सभी प्रकियाएं पूरी हो गई हैं और वो पूरी तरह से तैयार हैं. देशभर में सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूजा-पाठ हो रही है. लैंडिंग में 15 से 19 मिनट लगेंगे. सबसे बड़ी बात है कि अगर आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होती है और मिशन सफल होता है तो भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. 169018771680इस बीच इसरो की तरफ से कहा गया है कि चांद पर उतरने से 2 घंटे पहले वैज्ञानिक इस बात पर गौर करेंगे कि तय समय पर लैंड करना उचित है या नहीं. अगर इसमें किसी प्रकार की कोई बाधा नजर आती है तो फिर लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी. दरअसल आपको बताते चलें कि इधर चंद्रयान 3 पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अधिकारी बिल नेलसन ने कहा है कि भारत के मिशन पर हमारी नजर है. हम देखेंगे कि इससे क्या समझ सकते हैं. वहीं चंद्रयान की लैंडिंग से पहले श्रीलंका ने भी बधाई दी है. भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मुरुगोडा ने कहा है कि भारत के साथ हमारे लिए भी गर्व का क्षण है. ये भारतीय उपमहाद्वीप के लिए गर्व की बात है.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post