विशेष सत्र के दौरान बोले मल्लिकार्जुन खरगे-विपक्षी नेताओं को ED के जरिए किया जा रहा है कमजोर

 विशेष सत्र के दौरान बोले मल्लिकार्जुन खरगे-विपक्षी नेताओं को ED के जरिए किया जा रहा है कमजोर
Sharing Is Caring:

संसद का पांच दिवसीय सत्र शुरू हो चुका है। पहले दिन, पुराने भवन में कार्यवाही चली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चर्चा की शुरुआत की। वहीं, संसद के विशेष सत्र में विपक्षी नेताओं ने जमकर सरकार पर हमला किया। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेहरू जी का मानना था कि अगर मजबूत विपक्ष नहीं है तो यह ठीक नहीं है। अब जब एक मजबूत विपक्ष है, तो उसे जांच एजेंसियों के माध्यम से कमजोर करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पूछा कि ये भारत, इंडिया का मुद्दा कहां से उठ गया है? उन्होंने कहा कि यहां मुझे कम नेताओं को सुनने का मौका मिला।

IMG 20230918 WA0034

प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जब प्रधानमंत्री थे, तो देश की नींव पड़ रही थी। जो पत्थर नींव में पड़ते हैं वे नहीं दिखते। जो दीवार पर लिखे जाते हैं वही दिखते हैं। उन्होंने सभापति से कहा कि आप बहुत दिलदार हैं। आपसे गुजारिश करता हूं कि संजय सिंह और राघव चड्डा को वापस बुला लें। आप अमीर हो गरीब हो पढ़े हो अनपढ़ हो आपका वोट एक ही होगा। अमीर लोग जैसे अदाणी, उनका भी एक ही वोट है। आप इंडी बोलो या कुछ बोलो हम लोग इंडिया हैं। नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों को लगता था कि भारत अंगूठा छाप देश है। हमें बार-बार टोका जाता है कि हमने 70 साल में क्या किया। हमने 70 साल में लोकतंत्र को मजबूती दी। आपके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है तो आप ये ही कह दीजिए। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारे यहां सत्ता का हस्तांतरण बदूंक के दम पर नहीं हुआ। गांधी जी ने जो आजादी दिलाई वह अहिंसा पर थी। इस भवन में 75 सालों के दौरान इस देश की सूरत बदली है। हम तेजी से बढ़ने के लिए नेहरू जी सबको साथ लेकर चलते थे। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में विपक्ष के लोगों को शामिल किया। आप तो हमारी परछाई भी नहीं देखना चाहते।उन्होंने कहा कि नेहरू जी के बारे में कई बातें की गई। जिस व्यक्ति ने 14 साल जेल में बिताए, उसने सत्ता पाने के बाद बड़े-बड़े कारखाने बनाए। उन्होंने कहा कि नेहरू जी ने विपक्ष के नेता को मंत्री बनाया। वे संसद का सम्मान करते थे। वे विपक्ष के नेताओं को ध्यान से सुनते थे। अब तो लोग संसद में आते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नेहरू मानते थे कि मजबूत विपक्ष न होने का अर्थ है व्यवस्था में कमी। अब मजबूत विपक्ष है तो उसके घर ईडी सीबीआई भेजी जाती है। खरगे ने मणिपुर को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री देश के हर इलाके में जाते हैं, लेकिन वे मणिपुर क्यों नहीं जाते? वहीं, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि इस सदन ने देश को बहुत कुछ दिया है। इस सदन से ही बैंक का सरकारीकरण हुआ था। इस सदन से आईटी के एरिया में क्रांति हुई। डिजिटल इंडिया, पंचायती राज को लाने वाले राजीव गांधी थे। देश में समाजिक क्रांति लाने का काम राजीव गांधी ने किया था। सूचना का अधिकार लाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। मनेरगा का कानून लाने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था। फूड सिक्योरिटी एक्ट कांग्रेस सरकार के समय लाया गया था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post