कांग्रेस का मिशन एमपी,प्रियंका गांधी आज करेंगी जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत

 कांग्रेस का मिशन एमपी,प्रियंका गांधी आज करेंगी जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत
Sharing Is Caring:

मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है। इसी के चलते कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी।1814911 priyankagandhinewsकांग्रेस के एक नेता ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी की पूजा अर्चना करने के बाद 12 जून को जबलपुर में रोड शो करेंगी। इस दौरान वह एक रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।दरअसल,Congress 1 आपको बताते चले कि मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र का जबलपुर सबसे बड़ा शहर है। इस क्षेत्र में कांग्रेस ने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान भाजपा को सिर्फ दो सीटों से संतोष करना पड़ा था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post