बिहार में मानसून हुआ कमजोर अभी और तपाएगा सूरज,पांच दिनों बाद जमकर बरस सकते हैं बादल

 बिहार में मानसून हुआ कमजोर अभी और तपाएगा सूरज,पांच दिनों बाद जमकर बरस सकते हैं बादल
Sharing Is Caring:

राजधानी समेत प्रदेश में पांच दिनों बाद बारिश की गतिविधियों में वृद्धि आएगी। मानसून के कमजोर होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वही बता दें कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर व दक्षिण पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा व किशनगंज व पश्चिम चंपारण के एक या दो जगहों पर वज्रपात व मेघ गर्जन की संभावना है। वहीं, बुधवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में बादल छाए रहे।कटिहार और रोहतास जिले में हल्की बारिश हुई।23 06 2021 rain in day carमुजफ्फरपुर में दिन में धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं गर्मी-उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 21 09 2020 barishजलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post