बिहार के कुछ जिलों में आज से मानसून देगी दस्तक,21 सितंबर से पूरे बिहार में होगा झमाझम बारिश

 बिहार के कुछ जिलों में आज से मानसून देगी दस्तक,21 सितंबर से पूरे बिहार में होगा झमाझम बारिश
Sharing Is Caring:

बिहार के अधिकांश भागों में मानसून की सक्रियता धीमी हो गई है। जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, राज्य के दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के गौनाहा में सबसे अधिक 42.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। वहीं, चेनारी में 36.4 और जहानाबाद में 31.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान विभाग पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न भागों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात की परिस्थितियां बनी रहेंगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।बिहार में 19 से 23 सितंबर तक विभिन्न हिस्सों में जोरदार बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को बक्सर, आरा, पटना, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, बेगूसराय, नालंदा, नवादा और लखीसराय समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं 19 सितंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश की संभावना है। 20 सितंबर को सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 21 से 23 सितंबर तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं 21 से 23 सितंबर को अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

IMG 20230919 WA0008

बिहार में 1 जून से लेकर 18 सितंबर तक सामान्य से 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार मानसून की इस अवधि में राज्य में सामान्य रूप से 914.1 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड है, लेकिन इस वर्ष अब तक सिर्फ 638.1 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान सीतामढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान पटना का अधिकतम तापमान 36.4, मुजफ्फरपुर का 33, गया का 34.3, औरंगाबाद का 35.4, बक्सर का 34.8, कटिहार का 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूर्णिया का 35.7, भागलपुर का 36.8, शेखपुरा का 34.1,दरभंगा का 36.6, मोतिहारी का 36.3, वाल्मीकिनगर का 26 और सुपौल का 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post