हथियारों की आपूर्ति पर संयुक्त राष्ट्र में बोला पाकिस्तान-हथियारों को सीमित करने के लक्ष्य में विफल हो रही है दुनिया

 हथियारों की आपूर्ति पर संयुक्त राष्ट्र में बोला पाकिस्तान-हथियारों को सीमित करने के लक्ष्य में विफल हो रही है दुनिया
Sharing Is Caring:

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान ने अप्रत्यक्ष तौर पर भारत को दुनिया से मिलने वाले हथियारों पर एतराज जताया है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत मुहम्मद उस्मान इकबाल जादून ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का नाम लिए बिना कहा कि दक्षिण एशिया में एक स्टेट को पारंपरिक हथियारों की आसानी से आपूर्ति चिंता का सबब है।

IMG 20231217 WA0025

ये अस्थिरता को बढ़ावा दे रही है और तनावग्रस्त क्षेत्र में शक्ति संतुलन को खतरे में डाल रही है। जादून ने कहा कि दुनिया को संकीर्ण रणनीतिक, राजनीतिक और वाणिज्यिक हितों के लिए दक्षिण एशिया के प्रति दोहरे मानकों की नीति को बदलना चाहिए।पाक प्रतिनिधि ने कहा, पारंपरिक हथियारों को सीमित और धीरे-धीरे कम करने का लक्ष्य साकार नहीं हुआ है। इसके बजाय हम खुद को वैश्विक सैन्य व्यय में लगातार वृद्धि के बीच पा रहे हैं। दक्षिण एशिया में कई अस्थिर विकास स्पष्ट हैं, जहां एक स्टेट का सैन्य खर्च अन्य सभी राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। इस स्टेट को पारंपरिक हथियारों की उदार आपूर्ति, इसकी रणनीतिक क्षमताओं के साथ, अस्थिरता को बढ़ावा दे रही है। इससे लंबे समय से चले आ रहे विवादों के समाधान में भी बाधा आ रही है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post