दिल्ली में छठ पूजा करना हुआ और भी आसान,इस साल केजरीवाल सरकार ने भव्य तरीके से बनवाई है 1000 से अधिक छठ घाट

 दिल्ली में छठ पूजा करना हुआ और भी आसान,इस साल केजरीवाल सरकार ने भव्य तरीके से बनवाई है 1000 से अधिक छठ घाट
Sharing Is Caring:

छठ महापर्व के मद्देनजर यूपी और बिहार में तैयारियां तो जोरों पर हैं। इस बीच देश के अलग-अलग शहरों में भी राज्य सरकारों द्वारा छठ के लिए तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली सरकार छठ के मद्देनजर तैयारियां करने में जुटी हुई है। इस बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि छठ दिल्ली के लोगों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। पूर्वी यूपी और बिहार के पूर्वांचली लोग भारी संख्या में दिल्ली रहते हैं। पूर्वांचल के लोग दिल्ली को अपना घर ही समझे इसके लिए साल 2015 से अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा हर साल छठ पूजा के लिए भव्य व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम अभी एक घाट पर हैं।

IMG 20231116 WA0017

दिल्ली में इस तरह के 1000 घाटों की व्यवस्था छठ पूजा के मद्देनजर कराई गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस या भाजपा की सरकारें थी तो मुझे नहीं लगता कि यहां 1000 छठ के घाट बनाए गए थे। उस दौरान पूरी दिल्ली में छठ पूजा के लिए 100 घाटों की ही व्यवस्था की जाती थी। आज पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए गए हैं। ये काम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किया है। मैं कांग्रेस और भाजपा सरकार से पूछना चाहती हूं कि आप अपने शासन वाले राज्यों में छठ की व्यवस्था के लिए क्या करते हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने छठ पूजा को लेकर चल रही तैयारियों पर कहा कि छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली में छठ पूजा के लिए 900 से अधिक घाट तैयार किए गए हैं। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए तंबू, लाइटें, बाजे समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई है। इस बार छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू होगा। छठ पर लोग उपवास रखते हैं और दो दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। मंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार छठ का अनुभव खास हो इसलिए इस बाबत तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post