झारखंड और बंगाल को साधने की अंतिम कोशिश में जुटे पीएम मोदी,आज दोनों राज्यों में करेंगे रैली

 झारखंड और बंगाल को साधने की अंतिम कोशिश में जुटे पीएम मोदी,आज दोनों राज्यों में करेंगे रैली
Sharing Is Caring:

पीएम मोदी झारखंड के दुमका में दोपहर लगभग 12.15 बजे से चुनावी रैली करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे। बंगाल में पीएम मोदी दोपहर करीब ढाई बजे बारासात में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम करीब चार बजे से जादवपुर में रैली प्रस्तावित है। शाम लगभग 5.55 बजे पीएम मोदी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उत्तर कोलकाता में भाजपा ने रोड शो की योजना बनाई है। रोड शो का समय शाम करीब 6 बजे से तय किया गया है। रोड शो के बाद पीएम मोदी विवेकानंद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post