राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बाबा महाकाल का अभिषेक,विधि विधान से की पूजा-अर्चना

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बाबा महाकाल का अभिषेक,विधि विधान से की पूजा-अर्चना
Sharing Is Caring:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को इंदौर से महाकाल नगरी उज्जैन पहुंची. इस दौरान राष्ट्रपति ने पहले इंदौर-उज्जैन 6 लेन का भूमि पूजन किया. इसके बाद सफाई मित्रों का सम्मन किया. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू महाकाल मंदिर पहुंचीं और बाबा का अभिषेक किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि महाकाल नगरी उज्जयिनी में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है।राष्ट्रपति उज्जैन में सीधे रुद्राक्ष होटल पहुंची. यहां होटल में आयोजित स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में शामिल हुईं।

1000393136

कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने 1692 करोड़ की लागत से बन रहे इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उज्जैन की इस धरती को मैं नमन करती हूं. यहां की संस्कृति और सभ्यता की परंपरा सदियों से अस्तित्व में बनी हुई है. आज से लगभग 2600 वर्ष पहले भगवान बुद्ध के समय में उज्जयिनी, अवन्ति राज्य की राजधानी हुआ करती थी. गुप्तकाल को भारतीय इतिहास का स्वर्ण-युग माना जाता है. उस समय, उज्जैन भारत का सबसे महत्वपूर्ण नगर था।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post