राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया गवर्नमेंट का फ्यूचर प्लान,कहा-गारंटी और डिलीवरी में है सरकार का विश्वास

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बताया गवर्नमेंट का फ्यूचर प्लान,कहा-गारंटी और डिलीवरी में है सरकार का विश्वास
Sharing Is Caring:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधन करते हुए नवनिर्वाचित सांसदो को बधाई दी। साथ ही उन्होंने स्पीकर ओम बिरला को भी बधाई दी। राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग की भी तारीफ की।अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मैं 18वीं लोक सभा के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आप सभी यहां देश के मतदाताओं का विश्वास जीतकर आए हैं। देशसेवा और जनसेवा का ये सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ अपना दायित्व निभाएंगे। 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बनेंगे।उन्होंने कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह और उमंग के साथ अपना कर्तव्य निभाया है। इस बार भी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया है। इस चुनाव की बहुत सुखद तस्वीर जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई है। कश्मीर घाटी में वोटिंग के अनेक दशकों के रिकॉर्ड टूटे हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post