पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने की पलटवार,बोली-BJP सरकार ने बीते 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को दिया रोजगार

 पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने की पलटवार,बोली-BJP सरकार ने बीते 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को दिया रोजगार
Sharing Is Caring:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दतिया में विशाल जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका ने बीजेपी और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश में BJP के नेताओं का काम देखिए। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का काम कानून का पालन कराना होता है लेकिन वो दिनभर फिल्में देखते हैं, कौन क्या पहनता है, उनको इसकी चिंता है। आपकी (जनता) चिंता नहीं है। दूसरे विश्व प्रसिद्ध महान अभिनेता शिवराज सिंह चौहान हैं। एक्टिंग में वह अमिताभ बच्चन से आगे हैं और काम की बात करो तो असरानी बन जाते हैं।’प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मोदी जी, देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो अपने ही दुख से दुखी रहते हैं। दिनभर रोते रहते हैं। लेकिन मोदी जी आदमी की पहचान में टॉप क्लास हैं। क्योंकि, mm दुनियाभर के कायरों और गद्दारों को इकठ्ठा करके अपनी ही पार्टी में ले लिया है।’ प्रियंका ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दे रही है और एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।प्रियंका ने कहा, ‘अमेठी के लोग उन्हें (राजीव गांधी को) डांटते थे और उनके मुंह पर कहते थे कि राजीव भैया, हम आपको प्यार देंगे लेकिन अगर आप हमारी कें ठीक नहीं करेंगे तो हम आपको वोट नहीं देंगे।

IMG 20231115 WA0024

वह पीएम थे लेकिन कभी गुस्सा नहीं करते थे, डांटते नहीं थे, सिर झुकाकर कहते थे, मैंने ऑर्डर दे दिया है लेकिन समय लग रहा है। यह हमारे देश की परंपरा है, हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी ताकि लोगों के पास असीम शक्ति और धन हो।’प्रियंका ने कहा, ‘BJP के नेताओं ने मध्य प्रदेश में हजारों खोखली घोषणाएं की हैं, जो अब उन्हें भी याद नहीं हैं। मध्य प्रदेश की BJP सरकार ने बीते 3 साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार दिया है, जबकि छत्तीसगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी है।’प्रियंका ने कहा, ‘मध्य प्रदेश में खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। यहां खाद नहीं मिल रही। कारण ये है कि मध्य प्रदेश में चुनाव के समय खाद की बोरियों पर मोदी जी की फोटो चिपका दी गई, जिस कारण चुनाव आयोग ने खाद के वितरण पर रोक लगा दी। इसलिए यहां के किसान परेशान हैं, उनका समय बर्बाद हो रहा है।’प्रियंका ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर और चंबल की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आपकी चुनी हुई सरकार को गिराकर, आपको धोखा दिया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post