बीजेपी के संकल्प पत्र पर बोली प्रियंका गांधी,BJP का असली मैनिफेस्टो है ‘संविधान बदलो पत्र’

 बीजेपी के संकल्प पत्र पर बोली प्रियंका गांधी,BJP का असली मैनिफेस्टो है ‘संविधान बदलो पत्र’
Sharing Is Caring:

कांग्रेस की सीनियर नेता और महासचिव प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संकल्प पत्र पर जमकर तंज कसा है. प्रियंका गांधी ने भाजपा के “संकल्प पत्र” को सिर्फ दिखावा बताया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का असली मैनिफेस्टो है ‘संविधान बदलो पत्र’. गली-गली, राज्य दर राज्य भाजपा के नेता, भाजपा के प्रत्याशी संविधान बदलो पत्र लेकर घूम रहे हैं और भाषणों में बाबासाहेब के संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं।प्रियंका गांधी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “याद रखिए, देश विरोधी, समाज विरोधी, लोकतंत्र विरोधी ये सारे षड्यंत्र बीजेपी पहले नीचे से ही शुरू करती है. शुरुआत में सबसे ऊपर के नेता पब्लिक के सामने संविधान की कसमें खाएंगे लेकिन रात में संविधान को खत्म करने की पटकथा लिखते हैं. बाद में पूरी सत्ता पाने पर संविधान पर हमला करेंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post