प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना,बोलीं-कमजोर,मजदूर और गरीब की कोई सुनवाई नहीं है

 प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना,बोलीं-कमजोर,मजदूर और गरीब की कोई सुनवाई नहीं है
Sharing Is Caring:

राजस्थान में पार्टी के घोषणा पत्र को लॉन्च करने के लिए जयपुर में कांग्रेस की बड़ी सभा हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता जयपुर आए हैं। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा और मोदी सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस का घोषणा पत्र एक सूची नहीं है, यह संघर्ष की आवाज है। आज देश की परिस्थितियां क्या है आप सब अच्छी तरह जानते हैं। 45 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं रही जितनी आज है। बड़े-बड़े वादे किए थे बीजेपी ने लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। ये अग्नीवीर जैसी योजना लाए- जिससे बच्चों की आशाएं टूट गईं। देश में हर जगह पेपर लीक हो रहे हैं। महंगाई की यह परिस्थति है कि चुनाव आने लगा तो दो महीने पहले गैस सिलेंडर सस्ता कर दिया। लेकिन इतने सालों से इन्होंने क्या किया? भाजपा ने चिरंजीवी स्कीम बंद कीप्रियंका गांधी ने कहा- किसानों की क्या परिस्थिति है। किसान सड़क पर आंदोलन करता है, पीएम उनकी सुनवाई नहीं करते। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। कमाई में रुकावट और महंगाई, बेरोजगारी बढती जा रही है। इनके बारे में मीडिया आपको कुछ नहीं बताता है। भाजपा के राजस्थान में आते ही चिरंजीवी स्कीम बंद हो गई। क्या इसके बारे में आपको जानकारी मिलती है। गरीब के लिए आगे का कोई रास्ता नहीं है। पूंजीपतियों के हजारों करोड़ के लोन माफ हो जाते हैं, लेकिन किसान 10 हजार के लोन के लिए आतमहत्या कर लेता है। असलियत क्या है इसको पहचानने का अब समय आ गया है। आपको सिर्फ यह सुनाई देता है कि 400 पार, सिर्फ यह दिख रहा है कि मोदीजी कहां भ्रमण कर रहे हैं। जितनी भी बड़ी स्कीमें बनी हैं वह सब उद्योगपतियों के लिए बनी है। जब हम न्याय की बात करते हैं तो हम यह पहचान कर कह रहे हैं कि आपके जीवन में अन्याय हो रहा है। कमजोर, मजदूर और गरीब की कोई सुनवाई नहीं है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post