राजद प्रदेश अध्यक्ष पर झारखंड में पार्टी को खत्म करने का लगा आरोप,हाथों में बैनर लेकर राबड़ी आवास पहुंचे आरजेडी कार्यकर्त्ता

 राजद प्रदेश अध्यक्ष पर झारखंड में पार्टी को खत्म करने का लगा आरोप,हाथों में बैनर लेकर राबड़ी आवास पहुंचे आरजेडी कार्यकर्त्ता
Sharing Is Caring:

झारखंड विधानसभा चुनाव में अभी दो महीने का वक्त बचा है. इलेक्शन से पहले झारखंड में सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी समीकरण को मजबूत करने में लगे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी है. इस बीच ऐसा लग रहा है कि झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल के अंदर कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. सोमवार (12 अगस्त) की सुबह-सुबह झारखंड आरजेडी के कार्यकर्ता पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंच गए.’झारखंड से एक दर्जन से ज्यादा आरजेडी के कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर अपनी मांगों के साथ राबड़ी आवास पहुंचे. पार्टी नेताओं ने झारखंड आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पर पार्टी को खत्म करने का आरोप लगाया. झारखंड आरजेडी के एक नेता मोहन विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव पार्टी को खत्म कर रहे हैं. पार्टी के अंदर कोई भी चुनाव को लेकर गतिविधियां नहीं हो रही हैं.पटना पहुंचे झारखंड आरजेडी के कुछ नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह सिर्फ पलामू के नेताओं को संगठन में जोड़ रहे हैं।

1000369214

पलामू के बाहर झारखंड के अंदर वह कोई काम नहीं कर रहे. हम लोगों ने 22 सीटों पर तैयारी कर रखी है. यह वह 22 सीट है जो आरजेडी झारखंड के अंदर जीत सकती है, लेकिन जो हालात प्रदेश अध्यक्ष ने बनाया है ऐसे में उनके नेतृत्व में अगर आरजेडी चुनाव लड़ती है तो एक भी सीट पार्टी नहीं जीतेगी.झारखंड से पहुंचे नेताओं ने कहा कि वह लालू यादव से मुलाकात करेंगे. उनका कहना है कि संजय सिंह यादव को पद से हटाया जाए. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष से कार्यकर्ता खुश नहीं हैं. अगर उनको हटाया जाता है तो झारखंड में होने वाले चुनाव में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post