साध्वी प्रज्ञा ने हिंदुओं को दी आश्वासन,बोलीं-अयोध्या तो हो हीं गया अब जल्द हीं मथुरा भी होगा अपना

 साध्वी प्रज्ञा ने हिंदुओं को दी आश्वासन,बोलीं-अयोध्या तो हो हीं गया अब जल्द हीं मथुरा भी होगा अपना
Sharing Is Caring:

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को झांसी में में कहा कि अयोध्या में भागवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है। भगवान शिव की नगरी काशी में भी उथल-पुथल मची हुई है। उन्होंने कहा कि वहां भी सबकुछ बड़ी शांति के साथ संपन्न हो जाएगा। अब मथुरा भी दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसा माहौल बना दिया गया है कि अगर आप हिंदू के पक्ष में खड़े हो जाओ तो इसे विवादित बता दिया जाता है।साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि आजादी के बाद से देश में ऐसा हिंदू विरोधी माहौल तैयार किया गया, जिसमें हिंदू के पक्ष में आने वाला बयान विवादित करार दिया जाता है।

IMG 20230828 WA0003

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले देश में वह सत्ता थी जिसने देश को खंडित कर दिया। अब देश में ऐसी सरकार है जो अखंड भारत का निर्माण कर रही है। कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई और अब बस पाक अधिकृत कश्मीर बाकी है। वो भी हो जाएगा, ये हम सभी का संकल्प है। बीजेपी सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में भगवा को आतंकवाद से जोड़ने की साजिश रची। देश को भगवा आतंकवाद देश घोषित करने का कुचक्र रचा गया। उस कुचक्र में उन्हें और संघ के लोगों को फंसाने का प्रयास किया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि संघ उस समय सिमी पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस देश को भगवा आतंकी घोषित करवाना चाहती थी।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post