सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत,दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती

 सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत,दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sharing Is Caring:

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी हल्के बुखार की चपेट में हैं। कुछ समय से सोनिया गांधी लगातार स्वास्थ्य समस्याओं से जुझ रही हैं। कोविड के बाद से वह कई बार अस्पताल में एडमिट हो चुकी हैं।

IMG 20230903 WA0114

सोनिया गांधी दो बार कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं, जिसके बाद से वह लगातार स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। पूर्व में सर गंगाराम अस्पताल में ही उनका इलाज चला था। इससे पहले इसी साल मार्च में भी सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post