बिहार के कई जिलों में आज हाई रहेगा तापमान,मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 बिहार के कई जिलों में आज हाई रहेगा तापमान,मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Sharing Is Caring:

बिहार में अप्रैल महीने में पहली बार शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण शनिवार से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पटना समेत पूरे राज्य में गर्म हवाएं चल रही हैं। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी जैसे हालात बने हुए हैं।मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। रडार और सैटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार शनिवार को 13 जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं, राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से के जिलों में भी गर्म दिन रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लू और गर्म दिन को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। प्रदेश के कुछ जिलों में 23 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। वहीं, तेज गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post