बिहार में आज से व्रजपात के साथ खूब होने वाली है बारिश,मौसम विभाग ने किसानों को किया अलर्ट

 बिहार में आज से व्रजपात के साथ खूब होने वाली है बारिश,मौसम विभाग ने किसानों को किया अलर्ट
Sharing Is Caring:

बिहार में एक बार फिर मौसम ने शनिवार को अचानक पलटी मार ली। इससे पहले खासतौर पर दक्षिण बिहार में राजधानी पटना समेत कई जिले अचानक आई गर्मी से हलकान हो गए थे। हाल ये था कि सितंबर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास जा पहुंचा था। लेकिन इसी बीच शनिवार की दोपहर से अचानक आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। पहले पश्चिम पटना में बारिश शुरू हुई, उसके बाद इसने शहर को भी खूब भिगोया। राजधानी के अलावा समस्तीपुर, भोजपुर, सारण, वैशाली समेत कई जिलों में बारिश से मौसम बदल गया। हालांकि राजधानी पटना में रविवार की सुबह मौसम ने फिर से तेवर दिखाया और दिन की शुरुआत धूप से हुई।पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 03 सितंबर को बिहार के सभी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश जिलों के एक या दो स्थानों पर वज्रपात के साथ मेघगर्जन की आशंका है।

IMG 20230903 WA0103

वहीं अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके बाद 8 सितंबर तक मौसम के कुछ इसी तरह से रहने का अनुमान है। नीचे देखिए मौसम विभाग की वो भविष्यवाणी…पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के मुताबिक ‘मौसम विश्लेषण के अनुसान मॉनसून की द्रोणी रेखा हिमालय की तलहटी वाले इलाकों से गुजर रही है। वहीं एक चक्रवातीय परिसंचरण 03 सितंबर से उत्तर बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के उत्तरी और दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों और शेष भागों के एक या दो स्थानों में बारिश का अनुमान है। वहीं बिहार के उत्तरी और दक्षिण पूर्व के जिलों के कुछ भागों में मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका है।’

Comments
Sharing Is Caring:

Related post